
रायपुर . छात्रों को लैपटॉप देने को लेकर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बजट में एक और बड़ी घोषणा किया है। मिशन 2018 को ध्यान रखते हुए सीएम ने बजट के जरिए उन्होंने युवाओं और छात्र वर्ग को कई सौगात दी है। सीएम ने राज्य में 17 हजार स्टूडेंट्स के लिए लैपटॉप देने के लिए 60 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि प्रदेश के छात्रों को अब सेटेलाइट के जरिए पढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई उनकी रूचि बढ़ जाएगी।
सीएम ने प्रदेश के 45 महाविद्यालयों में सेटेलाइट के जरिए पढ़ाई कराने को मंजूरी दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सात नए आईटीआई केंद्र खोलने का भी ऐलान किया है। इतना ही नहीं स्कूली छात्रों के लैपटॉप के जरिए पढ़ाई पर जोर दिया जाएगा। प्रयास स्कूल के छात्रों को लैपटॉप देने का प्रावधान किया गया है।
साथ ही पूरे प्रदेश में 60 मिनी स्टेडियम का भी प्रावधान किया गया है, जिसके लिए 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। स्कूल व कॉलेज की छात्रों के लिए सौगात देते हुए ऐलान किया गया है कि प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज में सेनेटरी नेपकिन की मशीन लगाई जाएगी।
दंतेवाड़ा में सिटी एजुकेशन की स्थापना
सीएम ने स्कूली शिक्षा के लिए 12 हजार 475 करोड़ का प्रावधान किया है। वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्कूलों में शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के लिए दंतेवाड़ा सिटी एजुकेशन की स्थापना की गई है। 139 पूर्व माध्यमिक शालाओं का हाई स्कूल में उन्नयन का प्रावधान किया गया है। सीमए ने ई- एजुकेशन के लिए 5 करोड़ 47 लाख का प्रावधान किया गया है। पंडित रविशंकर विवि के लिए 31 करोड़ का प्रावधान बजट में है। 11 पीजी कॉलेज को आधुनिक करने का प्रावधान है।
बजट में युवाओं के लिए
युवाओं को रोजगार मूलक प्रशिक्षण देने के लिए 3 हजार ८ सौ 94 करोड़ का प्रावधान। 7 नए आईटीआई भवन के लिए 4 करोड़ 92 लाख प्रावधान किया गया है।
Updated on:
11 Feb 2018, 10:22 AM IST
Published on:
10 Feb 2018, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.