डिप्टी सीएम अरुण साव ने तिरंगा यात्रा के दिन ही कांग्रेस के संविधान यात्रा निकालने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है। भाजपा अलग-अलग योजनाओं से सम्मान और गौरव बढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस नकल कर सकती है, लेकिन उनका देश प्रेम एक दिखावा है। कांग्रेस ने भारत को नुकसान पहुंचाया है। इसे लेकर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा, हमारी पार्टी हमेशा से ही संविधान का सम्मान करती है।