चुनावी वर्ष में भाजपा ने सोशल मीडिया का जमकर सियासी लाभ उठाने का प्लान बनाया है। प्लान के तहत बड़े सोशल मीडिया इनफ्लूयेंसर से लेकर विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय मीडिया इनफ्लूयेंसर को अपने साथ जोड़ा जाएगा। (Assembly Election 2023) ग्रामीण क्षेत्रों के सोशल मीडिया इनफ्लूयेंसर से स्थानीय भाषा में ही वहीं के लोगों से वीडियो, रील आदि बनाकर वायरल कराया जाएगा। साथ ही इनके जरिए आम नागरिकों तक भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को विभिन्न डिजीटल प्लेटफार्म पर प्रसारित किए जाएंगे। (CG Assembly Election 2023) लोगों के व्हाट्स ऐप भी हर दिन वायरल किए जाएंगे, ताकि कांग्रेस सरकार की नाकामी हर व्यक्ति तक पहुंचे।