CG Election 2023 : युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में भूपेश है तो भरोसा है अभियान चलाएगा। इसके तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही इस बात को भी देखेंगे कि एक घर के सदस्यों को राज्य सरकार की कितनी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जहां लाभ नहीं मिल पा रहा है, वहां शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ चलाया जाएगा। (CG Vidhansabha Chunav 2023) बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दे नजर यह अभियान काफी महत्वपूर्ण होगा।