8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election result 2023 : सुबह 7 बजे खुलेगा स्ट्रांग रूम, इन चीजों पर लगा प्रतिबंध, देखें वोट काउंटिंग की पूरी अपडेट…

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे कल घोषित होंगे। इसे लेकर पूरे प्रदेश में निर्वाचन आयोग के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट मोड पर है। वोट की काउंटिंग को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया। इस दौरान मतगणना की तैयारियों को लेकर सभी जानकारी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 2 Dec 2023, 1:44 PM IST

rina_baba_saheb_kangaale.jpg

Chhattisgarh Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानी 3 दिसंबर को घोषित होंगे। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली है। मीडिया से चर्चा के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना की तैयारी को लेकर खास जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, निर्वाचन आयोग की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की तैयारी पूरी हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : प्री वेडिंग शूट का बढ़ रहा क्रेज, फोटोशूट के लिये कई थीम तैयार... कपल्स के लिए हील्स बनी पहली पसंद

वहीं मतगणना को लेकर रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि, सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। जिसके बाद 8 बजे से पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी। 8.30 बजे से ईवीएम की मतगणना शुरू होगी। वोट की काउंटिंग के लिए 90 ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। 90 में से 6 सीटों पर 21 काउंटिंग टेबल और बाकी सीटों पर 14 काउंटिंग टेबल होगी। साथ ही सभी कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम के अंदर मोबाइल या स्मार्ट वॉच ले ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

यह भी पढ़ें : CG Election result 2023 : चुनावी नतीजे पर नजर रखने के लिए रायपुर आए ओम माथुर, कंट्रोल रूम से लेंगे पल-पल की अपडेट