22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Live Blog / Chhattisgarh / Raipur / CG Election 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ में 4 बजे तक 68.1% वोटिंग, अब सिर्फ लाइन में लगे लोग ही कर सकेंगे मतदान

CG Election 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ में 4 बजे तक 68.1% वोटिंग, अब सिर्फ लाइन में लगे लोग ही कर सकेंगे मतदान

CG Election 2025 LIVE: CG Election 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग का समय खत्म हो चूका है। दोपहर 4 बजे तक 68% वोटिंग हो चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

Atul Pal

•

Updated: 30 Aug 2025, 3:00 PM IST

CG Election 2025 LIVE: कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग की प्रक्रिया, 10 नगर निगम, 49 पालिका में होगा मतदान

CG Election 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग का समय खत्म हो चूका है। अब सिर्फ लाइन में लगे मतदाता ही वोट डाल पाएंगे। दोपहर 4 बजे तक 68% वोटिंग हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 64.06% पुरुष, 67.08% महिला और 9.99% अन्य लोगों ने मतदान किया है।

प्रदेश के 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ. सभी निकायों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

11 Feb 2025, 5:35 PM IST

CG Election 2025: दोपहर 4 बजे तक: नगरीय निकाय चुनाव का वोटिंग प्रतिशत

महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत – 64.06%
पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत -67.8%
अन्य -9.9%
कुल- 68.1%

11 Feb 2025, 3:18 PM IST

CG Election 2025: बीजापुर में 2 बजे तक 48.2% मतदान

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के लिए जारी वोटिंग का प्रतिशत दोपहर बाद बढ़ा है। हालांकि रायपुर और ​अंबिकापुर में वोटिंग सुस्त चाल से चल रही है। राजधानी में 2 बजे तक 28.9 मतदान का प्रतिशत हुआ है। इधर अंबिकापुर में धीमी गति से वोटिंग हो रहा है। 2 बजे तक यहां 33% मतदान हुआ है। अधिकांश मतदान केंद्रो में लाइन नहीं है। इधर बीजापुर में 2 बजे तक 48.2% मतदान हो गया है। इनमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 51.76, तो 53.54 और अन्य 9.99 % के साथ कुल 52.68 फीसद मतदान हुआ है।

धमतरी में 53.02 प्रतिशत हुआ मतदान
राजनांदगांव जिले में मतदान का कुल प्रतिशत- 55.11%
कोरबा में दोपहर 2 बजे तक वोटिंग प्रतिशत - 37.30%
जगदलपुर में दोपहर 2 बजे तक वोटिंग प्रतिशत - 44.22%
कबीरधाम /मतदान का प्रतिश 2 बजे - 54. 01%
गौरेला पेंड्रा मरवाही में दो बजे तक -48.55% मतदान
बलौदाबाजार जिले में 2.30 बजे तक 47 .65% मतदान

11 Feb 2025, 12:58 PM IST

CG Election 2025: दोपहर 12 बजे तक बीजापुर में 33.66 तो रायपुर में 18.40 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के लिए जारी वोटिंग में छिटपुट विवाद के बीच मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। दोपहर 12 बजे तक आए वोटिंग प्रतिशत में बीजापुर ने बाजी मारी है। यहां नगर पालिका में 33.66 फीसद मतदान हुआ है। इधर रायपुर में 12 बजे तक 18.40 प्रतिशत हुआ है।

देखिए कहां कैसा है वोटिंग प्रतिशत

जगदलपुर नगर निगम में 12 बजे तक 22.60 फीसदी मतदान।
बस्तर नगर पंचायत में 12 बजे तक 41.55 फीसदी मतदान।

 

निकाय चुनाव मनेन्द्रगढ़ 12 बजे

चिरमिरी – 11.78%
मनेंद्रगढ़ – 14.31%
झगड़ाखंड – 23.15%
खोंगापानी – 14.00%
नई लेदरी – 19.50%
जनकपुर – 22.73%

जशपुर जिला वोटिंग 

 
जशपुर जिले में दोपहर 12 बजे तक 34.29 प्रतिशत मतदान हुआ है. 
जशपुर नगर - 26.30 प्रतिशत 
कुनकुरी - 29.30 प्रतिशत 
बगीचा - 39.83 प्रतिशत 
पत्थलगांव - 35.20 प्रतिशत 
कोतबा - 63 प्रतिशत

11 Feb 2025, 11:25 AM IST

CG Election 2025: देखिए कहां कैसा है वोटिंग प्रतिशत

10 ​निकायों में जारी वोटिंग प्रतिशत 10 बजे तक 15.29 है। इनमें रायपुर जिले में 10.31 प्रतिशत मतदान हो गया है।

राजनांदगांव जिले में वोटिंग प्रतिशत

राजनांदगांव – 14.99
डोंगरगढ़ – 16.33
डोंगरगांव – 17.79
छुरिया – 30.05
लाल बहादुर नगर- 31.93

बेमेतरा में समय 10 बजे मतदान प्रतिशत

पुरुष – 16.6%
महिला – 14.79%
अन्य – 0%
कुल 15.69%

रायगढ़ जिला में 11.53 प्रतिशत मतदान

रायगढ़ नगर निगम : 10.07
खरसिया: 12.12
पुसौर: 12.91
किरोड़ीमल नगर: 8.94
घरघोड़ा: 25.73
धरमजयगढ़: 15.96
लैलूंगा: 21.42

11 Feb 2025, 10:13 AM IST

CG Election 2025 LIVE: धमतरी में एक बुजुर्ग की मौत

निगम चुनाव में शहर के 4 वार्डो की ईवीएम मशीन हुई खराब। ब्राह्मण पारा वार्ड में 1 घंटे तक बंद रहा मतदान। नगरी में वोट डालने पहुँचे एक बुजुर्ग की मौत। बूथ पहुँचने पर तबियत बिगड़ी। तत्काल अस्पताल लाया गया,जहां उसकी मौत हुई।

11 Feb 2025, 10:05 AM IST

CG Election 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार आम लोगों के बीच कतार में खड़े होकर मतदान किया। साव सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने बाकायदा आम लोगों के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया, और बिना किसी ताम-झाम के अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

CG Election 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने किया मतदान

11 Feb 2025, 9:41 AM IST

CG Election 2025 LIVE: कलेक्टर ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान

जांजगीर चाम्पा जिला नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो गई है। वार्ड 19 के मतदान केंद्र में कलेक्टर आकाश छिकारा सपत्नीक मतदान करने पहुंचे। नागरिकों को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील है। वहीं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने भी मताधिकार का प्रयोग किया और मतदाताओ को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

CG Election 2025 LIVE: कलेक्टर ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान

11 Feb 2025, 9:41 AM IST

CG Election 2025 LIVE: कांकेर में ईवीएम खराब

कांकेर में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 बरदेभाटा वार्ड में मशीन खराब हो गई है। आधा घंटे से अधिक समय से मशीन खराब है। मतदान रुका हुआ है। मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है।

11 Feb 2025, 9:41 AM IST

CG Election 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने की वोटिंग

जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरणदेव ने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

CG Election 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने की वोटिंग

11 Feb 2025, 9:24 AM IST

CG Election 2025 LIVE: भाठागांव मतदान केंद्र में मशीन खराब

​रायपुर भाठागांव मतदान केंद्र में कई बूथों की मशीन खराब। मशीन खराब होने से मतदान रुका. भाठागांव मतदान केंद्र में 14 बूथ बनाए गए हैं। 14 बूथों में आधा दर्जन से अधिक बूथों की मशीन हुई खराब। इसी तरह कोरबा, बीजापुर, जांजगीर चांपा अन्य जगहों की EVM मशीनें खराब हो गई है।

11 Feb 2025, 9:15 AM IST

CG Election 2025 LIVE: बिलासपुर से भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने किया वोट

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर से भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने आज मतदान किया है।

CG Election 2025 LIVE: बिलासपुर से भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने किया वोट

11 Feb 2025, 9:11 AM IST

CG Election 2025 LIVE: बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे ने मीनल चौबे ने की वोटिंग

रायपुर से भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोरा भाटा स्थित मतदान केंद्र में वोटिंग की। इस दौरान उन्होंने मतदान करने की अपील भी की।

CG Election 2025 LIVE: बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे ने मीनल चौबे ने की वोटिंग

11 Feb 2025, 8:58 AM IST

CG Election 2025 LIVE: महापौर कांग्रेस प्रत्याशी ने डाला वोट

महापौर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने बोरसी स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला।

CG Election 2025 LIVE: महापौर कांग्रेस प्रत्याशी ने डाला वोट

11 Feb 2025, 8:54 AM IST

CG Election 2025 LIVE: वोटिंग से पहले बीजेपी से मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने पूजा की

वोटिंग से पहले रायपुर में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने वोटिंग से पहले मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जीत का आशीर्वाद लिया।

CG Election 2025 LIVE: वोटिंग से पहले बीजेपी से मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने पूजा की

11 Feb 2025, 8:42 AM IST

CG Election 2025 LIVE: रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डाला वोट

मंत्री ओपी चौधरी ने मेयर और पार्षद चुनने मतदान किया। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगरीय निकायों के लिए EVM के जरिए प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी।

CG Election 2025 LIVE: रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डाला वोट

11 Feb 2025, 8:24 AM IST

CG Election 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने की वोट देने की अपील

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वोट देने की अपील की है।

11 Feb 2025, 8:22 AM IST

CG Election 2025 LIVE: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की वोट देने की अपील

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वोट देने की अपील की है।

11 Feb 2025, 8:07 AM IST

CG Election 2025 LIVE: वोटिंग शुरू

​छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। ​नारायणपुर नगर पालिका के 15 वार्डो के पार्षदों और अध्यक्ष के लिए मतदान करने सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है। 8 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा।

11 Feb 2025, 7:56 AM IST

CG Election 2025 LIVE: महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इस बार 14 नगर निगमों में से 10 में चुनाव होने हैं, जिसमें 8 नगर निगमों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। राज्य के कुल 44,74,269 शहरी मतदाताओं में से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहेगी।

11 Feb 2025, 7:42 AM IST

CG Election 2025 LIVE: 18 दस्तावेज मान्य

वोट देने के लिए मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में होना जरुरी है, लेकिन अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो भी आप वोट दे सकते हैं। इसके लिए 18 दस्तावेजों को निर्वाचन आयोग ने मान्य किया है। इनमें मतदाता पहचान पत्र, बैंक, डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र पैन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य,केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र सहित अन्य हैं। इनमें से किसी भी दस्तावेज को लेकर आप वोट देने जा सकते हैं।

CG Election 2025 LIVE: कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग की प्रक्रिया, 10 नगर निगम, 49 पालिका में होगा मतदान

11 Feb 2025, 7:41 AM IST

CG Election 2025 LIVE: मतदान करने लिए मिलेगी छुट्टी

प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए सार्वजनिक अवकाश है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में पहले ही आदेश जारी किया जा चुका है। इसमें कहा गया है कि 11, 17 और 20 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह अवकाश उन क्षेत्रों में लागू होगा जहां मतदान होना है। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि 23 फरवरी को भी मतदान होना है। हालांकि इस दिन रविवार है, इसलिए अलग से सामान्य अवकाश की घोषणा नहीं की गई है।

11 Feb 2025, 7:16 AM IST

CG Election 2025 LIVE: 8 बजे शुरू होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 173 नगरीय निकायों में वोटिंग होगी। इसके नतीजे 15 फरवरी को आएंगे। बता दें कि इस चुनाव के लिए करीब 6 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। राज्य में जिन 10 नगर निगमों में चुनाव होने हैं उसमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़,जगदलपुर,कोरबा, अंबिकापुर,दुर्ग,राजनांदगांव, धमतरी,और चिरमिरी शामिल हैं। इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।