CG cyber fraud: हाई रिजोल्यूशन फोटो मिलने पर हैकर्स को बड़ी आसानी से विक्ट्री साइन से फिंगरप्रिंट निकाल सकते हैं। इसके बाद आपका स्मार्टफोन और टैबलेट अनलॉक कर आपका पर्सनल डेटा निकाला जा सकता है। इतना ही नहीं एटीएम से विथड्रॉ, बॉयोमेट्रिक से एंट्री, आधार कार्ड से लेकर जहां-जहां फिंगरप्रिंट का यूज किया जाता है वहां खतरा बना रहेगा।