स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 2 जनवरी को जब केंद्र सरकार ने दो वैश्विक कंपनियों को मान्यता दी थी उस समय सरकार को यह मालूम था कि देश में कितने नागरिक हैं, कितने लोगों को वैक्सीन लगनी है और कितनी वैक्सीन देश में उत्पादित हो रही है। उन्होंने कहा, 7 करोड़ वैक्सीन देश में बन रही है और 210 करोड़ को लगाने हैं तो कोई भी आठवीं दसवीं क्लास का बच्चा भी बता सकता है कि 30 महीने लगेंगे वैक्सीन पूरे देश को लगाने में।