7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: इस हॉट सीट से कैबिनेट में 2 मंत्री… फिर भी जीत गई कांग्रेस, ये है हार की बड़ी वजह

CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड बहुमत से 10 सीटों पर जीत मिली। पर निराशाजनक बात यह है कि जिस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के दो मंत्री है, वहां हार का सामना करना पड़ा।

3 min read
Google source verification
CG Lok Sabha Elections Highlights 2024

CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: छत्तीसगढ़ में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी पुरानी साख पाने में कामयाब रही। वहीं निराशाजनक बात यह है कि जिस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के दो मंत्री है, वहां हार का सामना करना पड़ा। हालांकि यह दो में से एक ही मंत्री के क्षेत्र में कम वोट मिले हैं। दूसरे मंत्री का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।

इसके अलावा एक मंत्री का क्षेत्र ऐसा है, जहां भाजपा को लीड मिली, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में वोट कम हो गए। वहीं विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने वाले 5 मंत्री अपने लोकसभा प्रत्याशियाें को लीड तो दिलाई, लेकिन विधानसभा की तुलना में वोट कम मिले। प्रदेश में भाजपा को कोरबा लोकसभा सीट में हार का सामना करना पड़ा। यहां मनेन्द्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल और कोरबा से लखन देवांगन मंत्री है।

यह भी पढ़ें: CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: छत्तीसगढ़ के दिग्गज बने ‘किंगमेकर’, ऐसे दिलाई भाजपा को प्रचंड बहुमत

मनेन्द्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत की तुलना में 4532 वोट कम मिले। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में श्याम बिहारी जायसवाल को 48503 वोट मिले थे। जबकि सरोज को 42193 वोट ही मिल सकें। जबकि कोरबा विधानसभा क्षेत्र में सरोज को लीड मिली। यह मंत्री लखन देवांगन का विधानसभा क्षेत्र है। यहां देवांगन को विधानसभा चुनाव में 92029 वोट मिले थे। जबकि सरोज को 1 लाख 4 हजार 152 वोट मिले हैं।

CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: दोनों डिप्टी सीएम के क्षेत्र में विधानसभा चुनाव से कम वोट मिले

छह महीने में पांच विधानसभा क्षेत्र में वोटों के अंतर में कमी दिखी है। डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी और विजय शर्मा कवधाZ में विधानसभा चुनाव में अधिक मतों से जीते थे। ठीक इसके बाद करीब छह महीने में हुए लोकसभा चुनाव में दोनों डिप्टी सीएम ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को बढ़त तो दिलाई, लेकिन उनको विधानसभा चुनाव में मिले वोट से कम वोट लोकसभा प्रत्याशी को मिले।

अरुण साव को विधानसभा चुनाव में 75070 वोट मिले। जबकि लोकसभा प्रत्याशी को 72486 वोट मिले। वहीं साव पिछले लोकसभा चुनाव साव सांसद प्रत्याशी थे और उन्हें 71081 वोट मिले थे। जबकि वर्तमान लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 72486 वोट मिले हैं। वहीं विजय शर्मा को विधानसभा चुनाव में 144257 वोट मिले थे। जबकि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 125803 वोट मिले। वहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 101643 वोट मिले थे। जबकि इस बार 98495 वोट मिले हैं।

रिपोर्ट कार्ड की होगी समीक्षा

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने मंत्रियों को कई जिम्मेदारी दी थी। साथ ही कहा था कि वो अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को लीड दिलाए। बताया जाता है कि जल्द ही भाजपा लोकसभा चुनाव की पूरी समीक्षा करेगी। इसके आधार पर सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। भाजपा संगठन स्तर पर कमजोर क्षेत्र की कमियों को दूर करने का प्रयास करेगी।

CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: इन मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में मिले थे ज्यादा वोट

मंत्री- विधानसभा 2023- लोकसभा 2024

अरुण साव-75070- 72486

विजय शर्मा-144257-125803

केदार कश्यप-69110-59237

लक्ष्मी राजवाड़े- 105162- 98495

श्याम बिहारी जायसवाल-48503-42193

बृजमोहन को अपने से ज्यादा मूणत के क्षेत्र में बढ़त

रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने सभी ज्यादा वोटों में चुनाव जीतने में सफल हुए। उन्हें सभी विधानसभा सीट से बढ़त मिली। इसमें खास बात यह है कि बृजमोहन को अपने विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा बढ़त राजेश मूणत के विधानसभा क्षेत्र से मिली है। मूणत के विधानसभा क्षेत्र से बृजमोहन को 125250 वोट मिले हैं। जबकि बृजमोहन को अपने विधानसभा क्षेत्र से 124884 वोट मिले हैं।