CG Municipal Election 2024: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश सरकार के कामकाज में तेजी आएगी। यह काम करीब पांच महीने ही चल सकेगा। इसके बाद फिर नगरीय निकाय चुनाव की वजह से प्रदेश के विकास कामों पर ब्रेक लग जाएगा। दरअसल, अक्टूबर में (CG Municipal Election 2024) नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। यह दिसंबर के अंत तक रहेगी। ऐसे में सरकार को अपनी महत्वपूर्ण कामों को समय रहते अमली जामा पहनाना होगा।