और भी शिकायतें
जनचौपाल में मेडिकल कॉलेज रायपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आरसी राम ने स्वयं की जमीन का गलत सीमांकन किये जाने, कचना निवासी सुशीला माधवी ने स्वयं का मकान विक्रय करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र, टाटीबंध निवासी शिशिर शर्मा ने कोटा स्थित स्वयं की भूमि का सीमांकन कर कब्जा दिलाने, कुशालपुर निवासी सुरेश ठाकुर ने निजी भूमि को विक्रय करने की अनुमति के लिए, कुशालपुर निवासी दाउ पटेल सड़क के गड्ढे की मरम्मत कराने, कंचनगंगा फेस-2 कॉलोनी के समस्त मोहल्लावासियों ने सार्वजनिक रास्ते मे किए गए अतिक्रमण हटवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।