24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG News : 4 IFS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, दिनेश कुमार पटेल को मिली अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी

CG News : 4 IFS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, दिनेश कुमार पटेल को मिली अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी

राज्य सरकार प्रशासनिक कसावट लाने के लिए लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग कर रही है। सरकार की कोशिश है सरकारी योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन के साथ-साथ लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 31 Dec 2022, 2:57 PM IST

CG News : 4 IFS  अधिकारियों की नई पोस्टिंग, दिनेश कुमार पटेल को मिली अचानकमार  अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी

ATR Bilaspur File Photo

रायपुर. राज्य सरकार ने शुक्रवार की देर शाम को भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में उप वन संरक्षक मनीष कश्यप को वन मुख्यालय अरण्य भवन से उप वन संरक्षक राज्य विकास निगम (राज्य प्रतिनियुक्ति), उप वन संरक्षक नायर विष्णुराज नरेन्द्रन उप सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से उप संचालक अचानक मार्ग अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर और उप संचालक अचानक मार्ग टाइगर रिजर्व, लोरमी, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार (प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस लेते हुए), उप वन संरक्षक सौरभ सिंह को वन मंडल अधिकारी जांजगीर-चांपा वन मंडल से उप सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए) व उप संचालक दिनेश कुमार पटेल को वन मंडल अधिकारी जांजगीर-चांपा वन मंडल से संचालक अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, (ATR Bilaspur) बिलासपुर जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें : CG Politics : गृहमंत्री ताम्रध्वज चुनाव नहीं लड़ेंगे तो फर्क पड़ेगा, मैं गौण हूं : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर अपनी नई पदस्थापना पर पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करें। इसके साथ ही उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के बारे में भी अवगत कराया गया गया है।