23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG News: तीरंदाजी में छत्तीसगढ़ ने जीता 1 रजत समेत दो पदक, सीएम साय ने दी बधाई

CG News: तीरंदाजी में छत्तीसगढ़ ने जीता 1 रजत समेत दो पदक, सीएम साय ने दी बधाई

CG News: फाइनल में चांदनी साहू और मणिपुर की रोजिना देवी के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें मणिपुर की रोजिना देवी ने चांदनी साहू को 6-2 से हरा दिया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 8 Feb 2025, 11:45 AM IST

CG News: 38वें राष्ट्रीय खेलों के 11वें दिन छत्तीसगढ़ को तीरंदाजी में दो पदक मिले हैं। बालिका इंडियन राउंड इवेंट में प्रदेश की बालिका टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही। वहीं, इंडियन राउंड व्यक्तिगत इवेंट में प्रदेश की चांदनी साहू रजत पदक अपने नाम किया। देहरादून में आयोजित तीरंदाजी इंडियन राउंड बालिका व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में चांदनी साहू और मणिपुर की रोजिना देवी के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें मणिपुर की रोजिना देवी ने चांदनी साहू को 6-2 से हरा दिया, जिससे प्रदेश की खिलाड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

CG News: मुख्यमंत्री ने दी बधाई

इससे पहले चांदनी साहू ने सेमीफाइनल में झारखंड की खिलाड़ी को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। चांदनी साहू और बालिका टीम को छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, प्रदेश की तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी आयुष मुरारका, कैलाश मुरारका समेत समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: CG News: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बुजुर्ग यात्री का फिसला पैर, तभी देवदूत बनकर आया शख्स और फिर…

लवलीना ने जीता स्वर्ण, थापा को रजत

देहरादून. टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने यहां आयोजित राष्ट्रीय खेलों में महिला मुक्केबाजी के 75 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। असम की लवलीना ने चंडीगढ़ की प्रांशु राठौड़ को 5-0 से हराया। पुरुषों के लाइट वेल्टरवेट वर्ग में शिवा थापा को सेना के वंशज के हाथों 4-3 से हार झेलनी पड़ी।

महिला टीम ने उत्तराखंड को हराया

इंडियन राउंड टीम इवेंट के कांस्य पदक मुकाबले में प्रदेश की बालिका टीम ने उत्तराखंड को 5-1 से हरा दिया और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। प्रदेश की महिला टीम में सुलोचना (बिलासपुर), चांदनी साहू (महासमुंद), सुशीला नेताम (कोंडागांव) व हर्षिता साहू (साई रायपुर) शामिल है।