एनएमसी की मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने 6 जनवरी को कट ऑफ मार्क्स घटा दिया है। अब जनरल और ईडब्ल्रूूएस कोटे में 15, एसटी, एससी व ओबीसी केटेगरी में 10 परसेंटाइल वाले छात्र प्रवेश के लिए पात्र होंगे। कट ऑफ घटाने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने थर्ड राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग स्थगित कर दी थी। दरअसल 6 जनवरी से छात्रों को च्वाइस फिलिंग करनी थी।