शेयर होल्डर किसान रामचंद विश्वकमा ने कहा कि, प्लांट निमार्ण की प्रक्रिया तो धीमी है, जिससे ऐसा लगता है कि, इसके निमार्ण में और काफी समय लग सकता है। यहाॅ तो हम किसानों का ही पैसा लगा है, शुरूआती दौर में हमें बताया गया था कि, दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन यहाॅ तीन साल बीत चुका है काम अब भी अधूरा ही है। जल्दी बनता तो हमें फायदा होता। किसान सूरजू की माने तो प्लांट जल्दी बनता तो इसका सीधा फायदा हम किसानों को होता, लेकिन इसकी धीमी गति अब हम किसानों को परेशान कर रहा है। अभी हमें बिचैलियों के पास मजबूरी में अपनी मक्का की फसल बेचनी पड़ रही है, जिससे हमें दाम भी कम मिलता है। वही मंगतुराम नेताम कहते हैं कि, मैने जो अपना अंशदान इस प्लांट के लिए दिया है उसकी पत्रक भी मुझे अबतक नहीं मिल पाई है। यह कब बनेगा इसे तो नहीं बता पाउगा, लेकिन फिलहाॅल पांच-छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा इसकी उम्मीद तो कम ही है।