5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: राजधानी में थाने से फरार हुआ अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस की गिरफ्त से एक अंतर्राज्यीय तस्कर फरार हो गया है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 17 Apr 2025, 10:34 AM IST

CG News: राजधानी में थाने से फरार हुआ अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: आमानाका इलाके में ड्रग्स तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल भेजने से पहले एक आरोपी थाने से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस उसकी दोबारा तलाश में लगी है। उसके साथी को जेल भेज दिया गया।

CG News: आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम

पुलिस के मुताबिक, आमानाका पुलिस ने मंगलवार को टाटीबंध के पास से पंजाब के अमृतपाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा था। उनके कब्जे से कुल 12.69 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) जब्त किया था। रात में दोनों को थाने के लॉकअप में रखा गया था।

बुधवार तड़के अमृतपाल ने पेट दर्द का बहाना बनाते हुए बाथरूम जाने की जिद की। उस समय ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान ने लॉकअप से बाहर निकालकर उसे बाथरूम जाने दिया। इसी दौरान अमृतपाल तेजी से थाने के बाहर भाग निकला। उस समय थाने में स्टॉफ कम थे। इस कारण आरोपी आसानी से निकल गया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। दूसरे ओर मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस जवानों की जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: वेब सीरीज की तर्ज पर ड्रग्स रैकेट! वीकेंड की पार्टियों के लिए होते थे खास आर्डर, सरगना दिल्ली से गिरफ्तार

गांजा बेचने की फिराक में दो साधु वेशधारी गिरफ्तार

CG News: वहीं कुछ दिन पहले ही ओडिशा से राजस्थान ले जाए जा रहे गांजे की बड़ी खेप को केशकाल पुलिस ने जब्त करते हुए अंतरराज्यीय तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने एक लग्जरी फार्च्यूनर कार का पीछा कर उसे रोका। तलाशी में कार से ढाई क्विंटल से अधिक गांजा बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर राजस्थान ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर केशकाल पुलिस ने दौड़ा कर कार पकड़ा। पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। कार से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए से अधिक है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में है।