15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Nikay Chunav 2025: रायपुर जिले के 11 निकायों में महापौर और अध्यक्ष की किस्मत EVM में होगी कैद, जानें कहां-कितने मतदाता?

CG Nikay Chunav 2025: रायपुर जिले में 11 निकायों में से 9 में महिलाएं ही अपनी सरकार चुनेगी। क्योंकि इन 9 निकायाें में पुरुषों से ज्यादा जनसंख्या महिलाओं की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 11 Feb 2025, 1:19 PM IST

CG Nikay Chunav 2025: रायपुर जिले के 11 निकायों में महापौर और अध्यक्ष की किस्मत EVM में होगी कैद, जानें कहां-कितने मतदाता?

CG Nikay Chunav 2025: रायपुर जिले के 11 निकायों में महापौर और अध्यक्ष की किस्मत EVM में होगी कैद, जानें कहां-कितने मतदाता?

CG Nikay Chunav 2025: रायपुर जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 की मतदान प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो जाएगी। जिले के 11 नगरपालिकाओं, परिषद और पंचायत में महापौर-अध्यक्ष और पार्षदों के मतों के साथ ही उनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। रायपुर नगर निगम में 10 लाख 36 हजार मतदाता फैसला करेंगे।

रायपुर जिले में 11 निकायों में से 9 में महिलाएं ही अपनी सरकार चुनेगी। क्योंकि इन 9 निकायाें में पुरुषों से ज्यादा जनसंख्या महिलाओं की है। रायपुर में पुरुष ज्यादा है, लेकिन 70 में से 34 में महिलाएं ज्यादा और 1 में पुरुष और महिलाओं की संख्या बराबर हैं। यानी चुनाव का फैसला महिलाओं के ही हाथ में ही है।

इन वार्डों में महिला ज्यादा या बराबर

रायपुर के 70 वार्ड में से वीरांगना अवंतीबाई, कुशाभाऊ ठाकरे, कालीमाता, राजीव गांधी, वीर शिवाजी, पं. ईश्वरी चरण शुक्ल, संतराम दास, दानवीर भामाशाह, इंदिरा गांधी, शहीद हेेमूकालाणी, गुरु गोविंद सिंह, शंकर नगर, शहीद वीरनारायण सिंह, पं. रविशंकर शुक्ल, तात्यापारा, शहीद चूड़ामणि नायक, स्वामी आत्मानंद, ठाकुर प्यारेलाल, पं. सुंदरलाल शर्मा, महंत लक्ष्मीनारायण दास, ब्राह्मणपारा, स्वामी विवेकानंद, मौलाना अब्दुल रऊफ, सिविल लाइन, मदर टैरेसा, गुरु घासीदास, लाल बहादूर शास्त्री, बाबू जगजीवन राम, भगवती चरण शुक्ल, चंद्रशेखर आजाद, डॉ विपिन बिहारी सूर, महामाया मंदिर, वामन राव लाखे, माधवराव सप्रे, भक्तमाला कर्मा महिलाओं की संख्या ज्यादा हैं। वहीं, चार वार्ड ऐसे हैं, जहां अंतर 100 से भी कम हैं।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जीत के लिए दिए टिप्स

महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इस बार 14 नगर निगमों में से 10 में चुनाव होने हैं, जिसमें 8 नगर निगमों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। राज्य के कुल 44,74,269 शहरी मतदाताओं में से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहेगी।

बता दें कि पिछले चुनाव में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक थी, लेकिन इस बार यह स्थिति उलट गई है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। कोरबा और चिरमिरी नगर पालिक निगम में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है।