19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / वोरा के सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना में भाजपा को दिखा कांग्रेस के इस नेता का हाथ

वोरा के सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना में भाजपा को दिखा कांग्रेस के इस नेता का हाथ

मोतीलाल वोरा के रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लडऩे में भी भाजपा को इस नेता का हाथ नजर आ रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Oct 2018, 11:07 AM IST

Motilal Vora CM Raman singh

वोरा के सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना में भाजपा को दिखा कांग्रेस के इस नेता का हाथ

रायपुर. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लडऩे की संभावनाओं में भी भाजपा को कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का हाथ नजर आ रहा है।

भाजपा के प्रवक्ता और विधायक श्रीचंद्र सुंदरानी ने रविवार को कहा, कांग्रेस को सियासी ड्रामों के बाद भी अपनी हार साफ नजर आ रही है और वह सत्ता के लिए हथकंडे अपना रही है। वह पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासन) मोतीलाल वोरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ताम्रध्वज साहू आदि को चुनावी समर में उतारने की कोशिशों में जुट गई है।

सुंदरानी ने कहा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ऐसा करके एक ओर जहां अपनी सत्ता लोलुपता का परिचय दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े नेताओं को मैदान में उतारकर उन्हें बलि का बकरा बनाने की साजिश कर रहे हैं। ताकि कांग्रेस की हार का ठीकरा इन बड़े नेताओं पर फोड़ा जा सके। सुंदरानी ने कहा कि बघेल को अपनी तमाम कोशिशों के बाद भी कांग्रेस की जीत की जरा सी भी संभावना नजर नहीं आ रही है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत ने कुछ दिनों पहले
कहा था कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

शारदानंद महाराज के दर्शन के लिए जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती पहुंचे महंत ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि इस बार हर हाल में भाजपा को सत्ता से उतारकर कांग्रेस की सरकार बनाना है। आलाकमान ने सभी बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

महंत ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है। यदि वह नहीं लड़ते हैं तो दुर्ग से सांसद ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा जाएगा।

चरणदास महंत ने कहा कि उन्हें और राज्यसभा सांसद छाया वर्मा को भी चुनाव लडऩे को कहा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने फिलहाल ऐसी किसी संभावना से इनकार किया है। पुनिया ने कहा कि अभी पार्टी में मोतीलाल वोरा को चुनाव लड़ाने का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि किसी को भी चुनाव लड़ाने का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति ही करेगी।