26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी शनिवार दोपहर पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, 5 हजार जवानों की सुरक्षा में आमसभा को करेंगे संबोधित

PM मोदी शनिवार दोपहर पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, 5 हजार जवानों की सुरक्षा में आमसभा को करेंगे संबोधित

2 min read
Google source verification
Prime Minister Narendra Modi

PM मोदी शनिवार दोपहर पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, 5 हजार जवानों की सुरक्षा में आमसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर/जांजगीर-चांपा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार की दोपहर 3.30 बजे जांजगीर (खोखरा भांठा) स्थित पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। यहां पर लगाई गए प्रदर्शनी का अवलोकन कर पीएम एक आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े 4 बजे वह जांजगीर से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

इधर, प्रशासन ने बिलासपुर में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के बाद पीएम को काला झंडा दिखाए जाने की चेतावनी पर सुरक्षा के मद्देनजर 27 जिलों से पहुंचे करीब 5000 जवानों को तैनात कर दिया है। पुलिस ग्राउंड में बने पंडाल के आसपास एसपीजी की टीम की नजर भी लगी हुई है। शहर के भीतर हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है ताकि परिंदा भी पर न मार सके।

कांग्रेसियों के विरोध के चलते पीएम की सुरक्षा बढ़ी

बिलासपुर में कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेसी नेताओं के ऊपर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के बाद कांग्रेसियों ने 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेसी नेताओं ने जिला मुख्यालय जांजगीर स्थिति कचेहरी चौक में धरना प्रदर्शन करने की अनुमति भी मांगी, लेकिन जिला प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इधर कांग्रेसी कहीं से भी प्रधानमंत्री का विरोध न कर पाएं इसके लिए शासन प्रशान ने पूरी तैयारी कर ली है।

कार्यक्रम की सुरक्षा को देखते हुए राज्य भर के अलग-अलग जिलों सहित पीएचक्यू से बड़ी संख्या में फोर्स बुलाई गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित प्राईवेट वाहनों की चेकिंग की जा रही है कि कांग्रेसी अधिक संख्या में शहर प्रवेश न कर सकें। कांग्रेसियों के विरोध के चलते जिले में दो हजार अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर धरना प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई है। इसके बाद जब पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत ने कलेक्टर से बात की तो एसपी और कलेक्टर ने कांग्रेसियों को दो प्वाइंट निर्धारित किया है। इसके मुताबिक जो कांग्रेसी कोरिया, रायगढ़, कोरबा की तरफ से आएंगे उन्हें चांपा में ही रोक दिया जाएगा और जो कांग्रेसी बिलासपुर, रायपुर, अंबिकापुर व महासमुंद की तरफ से आएंगे उन्हें अकलतरा में रोका जाएगा।

अन्य किसी रास्ते से कांग्रेसी प्रवेश न कर सकें इसके लिए जिले में प्रवेश करने वाले सभी छोटे बड़े रास्तों को बेरीकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया है। यदि सबकुछ रणनीति के मुताबिक हुआ तो कांग्रेसी नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव व पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत के नेतृत्व में कचहरी चौक जांजगीर में और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल व डॉ. शिव डहरिया पामगढ़ पहुंचकर कांग्रेसियों को लेकर प्रदर्शन करने निकलेंगे।