चार मतदान केन्द्र आदर्श बनेंगे
विधानसभा चुनाव के दौरान खैरागढ़ के एक मतदान केन्द्र सहित छुईखदान ब्लाक के तीन मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया गया है। एसडीएम सीपी बघेल ने बताया कि खैरागढ़ के मतदान केन्द्र 219 सहित छुईखदान ब्लाक में आने वाले प्राशा भवन साल्हेवारा, शाउमाशा कोपेभाठा और प्राशा झूरानदी में बनाए जाने वाले मतदान केन्द्र को आदर्श बनाया गया है। यहां आकर्षक साज-सज्जा के साथ मतदाताओं और अधिकारियो के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।