
"अजीत जोगी की अनकही कहानियां" किताब का विमोचन, रेणू जोगी बोली- यह पल मेरे लिए अविस्मणीय..
रायपुर. कांग्रेस की पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी ने अपने पति के जीवन पर लिखी किताब अजीत जोगी की अनकही कहानियां का विमोचन किया। इस दौरान रेणू जोगी ने कहा कि यह पाल उनके लिए एक अविस्मरणीय पल है। किताब का विमोचन सागौन बंगले में किया गया।
किताब में जोगी के संपूर्ण जीवन का जिक्र
आपको बातें कि इस किताब में अजीत जोगी के संपूर्ण जीवन का जिक्र किया गया है। जिसमें उनके आईएएस के बाद राजनीति में आने के बाद मुख्यमंत्री बनने फिर उनकी जाति को लेकर चल रहा पुराना विवाद, इसके बाद झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर उन पर लगाए गए आरोप शामिल हैं। इन तमाम घटनों के अलावा प्रदेश की सबसे चर्चित दिलीप सिंह जूदेव व जग्गी हत्याकांड के बारे में भी पुस्तक में लिखा गया है।
अजीत जोगी ने कहा - उनके अनुभव की ये किताब है
विमोचन कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सहित जनता कांग्रेस के आला नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान जोगी ने कहा कि ये किताब रेणु जोगी के विचार उनके अनुभव की किताब है। ये किताब अभी तक सिर्फ 4 लोगों ने पढ़ी है। अब विमोचन हो जाने के बाद पूरा छत्तीसगढ़ पढ़ेगा। कार्यक्रम में अमित जोगी भी मौजूद थे।
ये पल मेरे लिए अविस्मणीय
रेणु जोगी ने कहा कि आज का ये पल मेरे अविस्मणीय हैं। यह किताब मैंने बतौर एक दर्शक के रूप में लिखी है। मेरे जोगी के साथ 40 साल के अनुभव पर है जो इस किताब में आधारित है। इसमें जोगी से जुड़े रोचक प्रसंग है। जोगी के साथ शब्द हमेशा से जुड़ाव रहा है। जैसे जाति प्रकरण, जूदेव टेपकांड, जग्गी हत्याकांड, जर्शी गाय मामला, झीरम घाटी हमला। इसके साथ ही जनता कांग्रेस भी जुड़ गया है। मैंने सभी घटनाओं को इस किताब में जगह दी है।
Updated on:
2 Oct 2018, 4:14 PM IST
Published on:
2 Oct 2018, 4:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.