19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / पहली बार वोट देने वाले युवाओं ने कहा- मेरा वोट उन्हीं लीडर्स को जो जमीनी समस्याओं को समझेंगे

पहली बार वोट देने वाले युवाओं ने कहा- मेरा वोट उन्हीं लीडर्स को जो जमीनी समस्याओं को समझेंगे

पहली बार वोट देने वाले युवओं ने कहा- मेरा वोट उन्हीं लीडर्स को जो जमीनी समस्याओं को समझेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 21 Oct 2018, 6:37 PM IST

रायपुर. लोकतंत्र को सही मायने में मजबूती तभी मिलेगी जब प्रदेश का हर युवा अपने मत की कीमत पहचानेगा और निर्वाचन प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी दिखाएगा। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले यूथ की संख्या काफी होगी, युवा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है। उनका मानना है कि ऐसी सरकार हो जो उनकी समस्याओं का समाधान निकाले न की वादे कर के भूल जाए। इस कड़ी में पत्रिका टीम ने पहली बार वोट देने वाले यूथ से चर्चा की। इस चर्चा में युवाओं ने अपने वोट की ताकत और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की बात कही।

जनता की सुनने वाला हो कैंडीडेट
मेरा मनना है कि प्रदेश में लोकतंत्र धीरे धीरे कुलीन तंत्र बनने की ओर अग्रसर है जहाँ सत्ता कुछ महत्वपूर्ण और धनी व्यक्तियों या परिवारों के हाथों में केंद्रित रहती है और जनता उन्ही सत्ता केंद्रों में से किसी एक को चुनने के लिए बाध्य रहती है। मै पहली बार वोट देने के साथ साथ ऐसे लीडर का चयन करना चाहता हुं जो आम जनता की समस्या का समझ रखता है।

जमीनी समस्याओं पर करे बहस
लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण और 4 स्तम्भो में से एक विधायिका आज हंगामा केंद्र बन गया है। संसद की कार्यवाही का प्रत्यक्ष प्रसारण देख कर पहली बार वोट देने के लिए सोचना पड़ रहा है। हमारे सांसदों से बेहतर तो छोटे बच्चे अपनी कक्षा में अनुशासन बना के रखते है। जिन मुद्दों पर संसद में बहस होनी चाहिए और सड़क पर हंगामा उन मुद्दों पर सड़क पर बहस और संसद में हंगामा होती है। ऐसे में मै अपना वोट ऐसी सकरार को दूंगा जो हमारी समस्या पर संसद में बहस के साथ समाधान करे।
कमलेश यादव, हेमंत साहू

सभी पार्टियों का कर रहा ऐनालाइज
अब तक मैने देखा है कि हर सरकार जनता को पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का वादा करती है, परंतु हकीकत यह है कि आज भी जनता इन सब बुनियादी समस्याओं से उबर नहीं पाई है। सरकारी योजनाएं सौ फ ीसदी पुख्ता तौर पर जमीन पर नहीं आ पाती हैं। इसके लिए मै सभी पार्टीयों का कार्यकाल और कामकाज को ऐनालाइज कर रहा हूं ताकि मेरा वोट सही हाथों में जाए।
टिकम साहू

समानता वाला हो लीडर
इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाला हूं। अब तक मैने देखा है कि अधिकांश पार्टियां कॉरपोरेट कंपनियों की तरह काम कर रही हैं उनके चुनावो में खर्च को देख कर लगता है कि हम किसी विकसित देश के चुनाव में भाग ले रहे है सभी पार्टियों ने अपना अपना मतदाता वर्ग चुन रखा है और उन्ही को खुश करने में लगे रहते है। मुझे लगता है कि मेरा वोट बहुत कीमती है और इस बार उसे वोट करुंगा जो कॉरपोरेट कंपनियों की तरह नही बल्कि एक ईमानदार और सभी को एक समान वर्ग की तरह देखता है।
सिद्धार्थ बंसोड़