
CG Election 2018: देश व राज्य की ताकत बनने मतदाताओं को करनी होगी वोटिंग
रायपुर. देश और राज्य की तरक्की तभी हो सकेगी, जब हर वोटर मतदान के महत्व को समझ सकेगा। कालीबाड़ी स्थित जेआर दानी गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य व उपप्राचार्य सहित जज की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मौका था पत्रिका द्वारा आयोजित 'हर वोट में देश के तरक्की की ताकत' थीम पर निबंध, चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिता का। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्राचार्य विजय खंडेलवाल, उपप्राचार्य हितेश दीवान, जज के रूप में ज्योति सक्सेना, संगीता अनम, चंद्रकला देवांगन, दीपलक्ष्मी शर्मा, प्रीति वर्मा, नीता पवार एवं पी तिर्की उपस्थित रही।
प्राचार्य ने सर्वप्रथम उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य है। देश में स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के विकास के लिए बच्चे अभिभावकों, माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-चाची से मतदान करने का संकल्प अवश्य कराएं। आप गरीबी, भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ जंग लड़ते हैं। प्रत्येक मतदाता जाति, धर्म, बिरादरी और प्रलोभन से ऊपर उठकर मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
मतदान से पूर्व किसी भी प्रकार के लालच में आना लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। हम अपने मत के द्वारा देश, राज्य और गांवों का विकास चाहते हैं, इसके लिए सभी मतदाताओं को जागरूक बनाए जाने की आवश्यकता है। मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ है, लेकिन दुर्भाग्यवश अपने बहुमूल्य मत की ताकत का एहसास नहीं होने से कुछ मतदाता इस महत्व को समझ ही नहीं पाते और देश की ताकत को बढ़ाने से चूक जाते हैं।
छात्राओं ने की आयोजन की सराहना
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में जेआर दानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने पत्रिका के आयोजन की सराहना की। हर वोट में देश की ताकत थीम को केन्द्रित करते हुए छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष के भूमिका का बखूबी निर्वहन किया। साथ ही भविष्य में लगातार ऐसे आयोजन किए जाने की बात दोहराई।
प्रतियोगिता में इन्होंने बनाया स्थान
जेआर दानी स्कूल में आयोजित निबंध, चित्रकला, पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता में लगभग 200 बच्चों ने सहभागिता निभाई। एक ही थीम पर आधारित होने से बच्चों के लिए स्पर्धा बच्चों के लिए काफी आसान हो गया था। प्रत्येक प्रतियोगिता में 40 से अधिक बच्चे शामिल हुए। इसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम मानसी बघमार, द्वितीय अंजली धिरही व तृतीय भूमिका धृतलहरे रही। चित्रकला में प्रथम अस्मिता पांडे, द्वितीय जरीन खान व गजाला परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम सुमन साहू व द्वितीय सिमरन सिंह रही। निबंध प्रतियोगिता में अस्मिता पांडे प्रथम, जरीन खान द्वितीय व प्रज्ञा सोनी और प्रेरणा जाटव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Published on:
28 Oct 2018 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
