24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Sky lightning: आकाशीय बिजली का कहर, तीजा से लौट रही बहन-भाई की मौत…

CG Sky lightning: तीनों बाइक से नवा रायपुर के जंगल सफारी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हुई और बिजली कड़कने लगी। इससे बचने के लिए एक पेड़ के नीचे पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 9 Sep 2024, 10:26 AM IST

cg sky lightinng

CG Sky lightning: शहर में शाम को हुई बारिश के दौरान नवा रायपुर में बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से भाई-बहन की मौत हो गई। महिला तीजा मनाकर अपने ससुराल लौट रही थी। तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस के मुताबिक उर्वशी साहू (30) राजिम के कोपरा गांव की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें: Sarpanch died from lightning: आकाशीय बिजली गिरने से सरपंच की मौत, पत्नी झुलसी, दोनों मवेशी चराने गए थे जंगल

वह अपने टिकरापारा निवासी अपने भाई छोटू उर्फ योगेश साहू के घर तीजा मनाने आई थी। उसके साथ तीन साल की उसकी बेटी भी थी। रविवार को छोटू उसे ससुराल छोड़ने जा रहा था। तीनों बाइक से नवा रायपुर के जंगल सफारी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हुई और बिजली कड़कने लगी। इससे बचने के लिए एक पेड़ के नीचे पहुंचे।

इसी दौरान बिजली गिर गई। इससे छोटू और उर्वशी उसकी चपेट में आ गए। घटना के दौरान तीन साल की बच्ची को कुछ नहीं हुआ। वह बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

बलौदाबाजार शहर से 8-10 किमी दूर मोहतरा के आश्रित लटुवा गांव में घटी। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ लोग नहाने, तो कुछ घूमने के लिए नया तालाब की ओर गए थे। करीब 3.30 से बारिश शुरू हुई। घूमने और तालाब में नहाने आए करीब 10 लोग पास ही महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान तेज रौशनी चमकी। लोग कुछ समझ पाते, तब तक बिजली की चपेट में आ चुके थे। 7 लोगों का शरीर बुरी तरह झुलस गया था।