8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Korba News: आकाशीय बिजली का कहर, बिजली गिरने से हुई 20 मवेशियों की मौत, मचा हड़कंप

Korba News: कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम केराकछार में आकाशीय बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के समय मवेशी एक पेड़ के नीचे बैठे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 23 Aug 2024, 4:48 PM IST

korba news

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के समय मवेशी एक पेड़ के नीचे बैठे थे।बत्रा दे कि रजगामार चौकी अंतर्गत ग्राम केराकछार स्थित है। खेती-बाड़ी का सीजन होने के कारण गांव के लोग अपने मवेशियों को खुला नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को गांव में रहने वाले दो चरवाहा गांव से लोगों की मवेशियों को लेकर चराने के लिए जंगल गए थे।

Korba News: बिजली गिरने से चपेट में मवेशी

दोपहर लगभग दो बजे मवेशी एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। उनसे थोड़ी दूरी पर दोनों चरवाहे भी बैठे हुए थे। इसी बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी और इसकी चपेट में मवेशी आ गए। मवेशियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कई मवेशी छटपटा कर मारे गए। मरने वालों में 9 गाय, 7 बैल और 4 बछड़े शामिल हैं।

वही आपको बता दे कि कई मवेशी बाल-बाल बच गए जबकि कई झुलस गए। मामले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। ग्रामीणों की मांग है कि आकाशीय बिजली की चपेट में जिन मवेशियों की मौत हुई है उनके मालिकों को प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद की जानी चाहिए।