18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: अब मार्च का महीना बीतने को है। इस माह प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि, अंधड़ और बूंदाबांदी का मौसम रहा है। अब मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
2 min read
Google source verification
CG Weather Update

फ़ाइल फोटो।

CG Weather Update: अब मार्च का महीना बीतने को है। इस माह प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि, अंधड़ और बूंदाबांदी का मौसम रहा है। अब मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इससे यह कह सकते हैं कि मार्च के बाद अब अप्रैल भी शुरूआत में नरम-गरम रहेगा। बीते 10 साल के आंकड़े देखें तो सिर्फ मार्च 2020 को छोड़ दें तो हर साल पारा 39 से 41 डिग्री तक गर्मी राजधानी में हो जाती थी।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले चार घंटे में गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: शिक्षक ने छात्राओं से की छेड़खानी, लैपटॉप में दिखाता था गंदी फोटो और वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Weather Update: इस बार अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास ही रहा। गुरुवार को भी शाम होते ही मौसम बदल गया। राजधानी समेत, जशपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई। तेज हवा और बारिश शुरू होते ही राजधानी में अधिकांश क्षेत्रों में तकरीबन 1 घंटे तक लाइट बंद रही।

बना रहेगा यह सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक पारा 40 डिग्री के ऊपर जा सकता है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण- पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी तक फैला है। एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई पर स्थित है। कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा। यह सिस्टम अभी तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

CG Weather Update: 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
चक्रवात के असर से प्रदेश उत्तर और दक्षिणी भाग के कई जिलों में गुरुवार की शाम बारिश हुई। राजधानी में झमाझम के साथ हवा की गति बढ़ गई। शाम तक 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। और गर्मी से लोग परेशान होते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक कि बीते 4 मार्च को पारा 37 डिग्री के पार चला गया था। इसके बाद अब माह के अंत में फिर से पारा 37 डिग्री के पार हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग