23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह के बाद बदलेगा मौसम, हो सकती है ठंड की विदाई

CG Weather Update: प्रदेश में हवा उत्तर की ओर से आ रही है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट चरम पर है। अब तापमान में सोमवार तक वातावरण में ठंडक रहेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 5 Feb 2023, 11:27 AM IST

CG Weather Update

CG Weather Update File photo

CG Weather Update: प्रदेश में हवा उत्तर की ओर से आ रही है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट चरम पर है। अब तापमान में सोमवार तक वातावरण में ठंडक रहेगी। उसके बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि का दौर शुरू हो सकता है। इस सप्ताह के बाद ठंड की विदाई हो सकती है। तापमान में अब और कमी की संभावना नहीं है। अब वातावरण स्थिर रह सकता है।

रविवार को न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं जताई जा रही है। 7 फरवरी के बाद फिर से उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने की संभावना दिखाई दे रही है, जिससे तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो जाएगा। शनिवार को सबसे कम तापमान कबीरधाम का 5.7 डिग्री और सबसे अधिक 32.6 डिग्री जगदलपुर का दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देता है मुल्‍तानी मिट्टी और नारियल तेल का फेस पैक, स्किन टैनिंग, ड्राइनेस को भी करता है दूर

सरगुजा में छाया रहेगा कोहरा: मौसम विभाग के अनुसार मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की कोहरा छाए रहने की संभावना है। रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल की पछुवा हवाओं के बीच एक ट्रफ के रूप में ऊंचाई पर सक्रिय है। प्रेरित चक्रवात दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। प्रदेश में अब इसका प्रभाव नहीं होगा। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकेगी। गर्माहट का अहसास भी बढ़ने लगेगा।


मौसम केंद्र अधि. न्यूनतम
रायपुर 31.2 13.2
बिलासपुर 31.2 11.5
पेंड्रा रोड 28.8 10.8
अंबिकापुर 25.0 08.0
जगदलपुर 32.6 11.1
दुर्ग 31.8 09.2
राजनांदगांव 31.0 13.3