CG Weather Update: मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान(Minimum temperature) में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है, फिर भी अगले दो दिन तक शीतलहर से राहत के आसार नहीं है। उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में दो दिन तक शीतलहर की हालत बनी रह सकती है।