25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में उत्तरी सर्द हवाओं से लौटी ‘गुलाबी ठंड’, लुढ़का पारा, जानें अगले तीन दिनों में मौसम का हाल

CG Weather Update: इस पूरे सप्ताह प्रदेश में मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहने की संभावना है। वर्तमान में उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और वर्षा भी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 2 Feb 2023, 12:12 PM IST

छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा

छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से ठंडी हवाएं आनी शुरू होगी। इससे न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में गिरावट का दौर शुरू हो गया है, जिससे ठंड की दस्तक फिर शुरू हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में 1 से दो डिग्री तक तापमान गिर गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे सप्ताह प्रदेश में मौसम(CG Weather Update) का रुख इस प्रकार ही बना रहने की संभावना है। वर्तमान में उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और वर्षा भी हुई है। इस वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत की तरफ से आ रहीं सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।

मौसम वैज्ञानिकों, के मुताबिक रात के तापमान में और गिरावट(CG Weather Update) आने की संभावना है। प्रदेश भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कबीरधाम में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा का आगमन उत्तर से हो गया है। इसके चलते अब न्यूनतम तापमान गिरेगा।

यह भी पढ़ें: निरीक्षण पर निकले कलेक्टर ने दसवीं के छात्रों से पूछ लिया सवाल, नहीं मिला जवाब तो खुद समझाया फार्मूला, देखें Video

गिरने लगा पारा
बुधवार को सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम(CG Weather Update) में गुलाबी ठंड रही। सुबह हल्की ठंड के बाद दोपहर में तेज धूप के चलते उमस रही। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ब?ोतरी के चलते अब ठंड लगातार कम होने लगी थी। मंगलवार को दिन रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक था अब वह तीन डिग्री तक गिर गया है। शहरी क्षेत्रों के साथ ही आउटर क्षेत्र में भी ठंड का प्रभाव दिखाई देने लगा है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान समान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया।

राजधानी में पारा 30 के पार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान (CG Weather Update)में गिरावट का दौर शुरू हो गया है, जिससे ठंड एक बार फिर लौटेगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री से 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री से 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।


केंद्र - न्यूनतम - अधिकतम

रायपुर- 29.5 - 17.6

बिलासपुर - 29.8 - 17.4

पेंड्रा रोड - 27.1 - 12.0

अंबिकापुर - 24.0 -1 11.9

जगदलपुर - 30.2 - 15.7

दुर्ग - 31.2 - 15.6

राजनांदगांव - 29.5 - 17.0