
Weather Alert: प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को बारिश का दौर कई इलाकों में जारी रहा। बुधवार को बारिश थम सकती है। बारिश के कारण पारा 10 डिग्री तक गिर गया था। अब फिर से 6 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन करेगी।
पूर्व में बना सिस्टम अब कमजोर हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर स्थित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका/हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से दक्षिण केरल तक स्थित है। बुधवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।
Updated on:
24 Apr 2024 01:26 pm
Published on:
24 Apr 2024 01:26 pm
