24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, सूर्य की स्थिति बदलने से हवाएं हुईं कमजोर

CG Weather Update: प्रदेश में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट चरम पर है । प्रदेश में 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की कोहरे या धुंध रहने का अनुमान है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 4 Feb 2023, 11:51 AM IST

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, सूर्य की स्थिति बदलने से हवाएं हुईं कमजोर

weather

CG Weather Update: उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कमजोर होने और सूर्य की स्थिति बदलने का असर शुक्रवार को शहर व आसपास के क्षेत्र के तापमान पर पड़ा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने की संभावना जताई है। पिछले सप्ताह भर से जारी मौसम(CG Weather Update) में बदलाव का दौर के क्रम में शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा(Meteorologist HP Chandra) के अनुसार गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आने के बाद शुक्रवार को सूर्य की स्थिति में परिवर्तन आने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं (CG Weather Update)के कमजोर होने के कारण इसका असर अधिकतम तापमान में पड़ा और तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: World Cancer Day 2023: बस्तर में डरा रहा कैंसर, आदिवासियों में चार साल में दस गुना बढ़ गए मामले

न्यूनतम तापमान में गिरावट चरम पर
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा(Meteorologist HP Chandra) के अनुसार प्रदेश(CG Weather Update) में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट चरम पर है । प्रदेश में 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की कोहरे या धुंध रहने का अनुमान है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान(CG Weather Update)

शहर तापमान
रायपुर 30.2
बिलासपुर 31.4
पेंड्रा 28.8
अंबिकापुर 25.3
जगदलपुर 32.6
दुर्ग 31.6
राजनांदगांव 29.0