CG Weather Updates: मौसम वैज्ञानिक के अनुसार गुरुवार की रात का अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री था, जो इस सीजन का अब तक की सबसे ठंडी रात थी। इससे पिछले 37 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। वर्ष 1988 में नवम्बर में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज हुआ था, उस वर्ष भी यह स्थिति 29 नवम्बर को ही बनी थी।