27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGPSC मामले में राज्य सरकार ने दिया जवाब, चयनित उम्मीदवारों को लेकर कही ये बात

CGPSC case in Highcourt : जब तक मामले के अगली सुनवाई नही हो जाती तब तक इस विषय को बढ़ावा न देकर...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 Sep 2023, 1:15 PM IST

cgpsc_news_1.jpg

रायपुर। CGPSC case in Highcourt : छत्तीसगढ़ पीएससी चयन से संबंधित याचिका पर आज राज्य सरकार ने जवाब दिया है। शासन ने उच्च न्यायालय के समक्ष जवाब दिया है। महाधिवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिसमें राज्य सरकार के द्वारा न्यायालय के समक्ष यह वक्तव्य दिया गया कि हम उक्त प्रकरण की स्वयं जांच कर माननीय न्यायालय के समक्ष जवाब पेश करेंगे एवं जब तक मामले के अगली सुनवाई नही हो जाती तब तक इस विषय को बढ़ावा न देकर जिन व्यक्तियों पर आक्षेप लगा है और उनकी नियुक्ति नही हुई है, उसको आगे अंतिम रूप नही दिया जायेगा एवं जिनकी नियुक्तियाँ हो चुकी है वह यथा स्थिति माननीय न्यायालय के आदेश के अधीन रहेगी।

यह भी पढ़ें : ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार करने का आरोप, कहा- PSC का रिजल्ट आया, जो निराशाजनक रहा

CGPSC case in Highcourt : माननीय न्यायालय ने उक्त वक्तव्य को रिकार्ड पर लेते हुए याचिका की अगली सुनवाई एक सप्ताह के बाद रखी है एवं राज्य सरकार तथा पीएससी को निर्देशित किया है कि वे जो सूचीं याचिकाकर्ता के द्वारा पेश की गई है उसके तथ्यों की सत्यता के संबंध में भी जांच कर ले तथा याचिकाकर्ता को निर्देशित किया गया है कि वह चयनित व्यक्तियों को पक्षकार बनाये और अपनी याचिका में निर्धारित संशोधन कर पेश करें। न्यायालय के द्वारा याचिकाकर्ता को भी सचेत किया गया है कि अगर याचिकाकर्ता की जानकारी गलत पाई गयी तो उसके विरुद्ध भी न्यायोचित कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें : CGPSC मामला : इन चयनित उम्मीदवारों के नाम को लेकर HC में चल रही बहस, आज जारी हो सकता है बड़ा आदेश