वहीं डीएसपी के 25 पदों में 10 पद अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति, 9 अनुसूचित जनजाति और 4 पद ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे। डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर के अलावा 15 अलग-अलग पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जायेगी। वित्त सेवा आयोग के लेखा अधिकारी के लिए 11 पद, खाद्य अधिकारी व फूड डायरेक्टर के 1 पद, डिप्टी डायरेक्टर महिला एवं बाल विकास के लिए 1 पद, आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग के 5 पद, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के 9 पद, जिला एवं योजना विभाग के बैकलाग सहित 27 पद, सहायक अधीक्षण भू अभिलेख के 19, नायब तहसीलदार के 14 पद, आबकारी उप निरीक्षक के 12 पद, उप पंजीयक के 1 पद, वाणिज्य कर निरीक्षक के 17 पद, सहकारी निरीक्षक के 30 पद और सहायक जेल अधीक्षक के 7 पदों के लिए लोक सेवा आयोग परीक्षा लेगा।