ईशानी ने बताया, मम्मी शादी से पहले लॉयर थीं। मुझे उनसे ही इस फील्ड में आने की प्रेरणा मिली। इससे पहले में दो बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंची लेकिन सफलता नहीं मिली। मैंने इसलिए हिम्मत नहीं हारी क्योंकि मुझे यही करना था। पिछले दो प्रयास में हुई गलतियों को सुधारा और पूरी ऊर्जा के साथ तैयारी में जुट गई।