21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022 : उत्तरप्रदेश में परिवर्तन होगा, योगी जी का जाना तय है : भूपेश बघेल

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पहुंचे यूपी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए किया डोर-टू-डोर कैम्पेन
less than 1 minute read
Google source verification
UP Election 2022 : उत्तरप्रदेश में परिवर्तन होगा, योगी जी का जाना तय है : भूपेश बघेल

लखनऊ सेंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी सदफ जफर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते सीएम भूपेश बघेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग परेशान हैं इसलिए परिवर्तन करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि परिवर्तन होगा, योगी जी का जाना तय है। उन्होंने शनिवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर कैम्पेन के साथ ही जनसभा को भी संबोधित किया।

डोर-टू-डोर कैम्पेन करते भूपेश बघेल, देखें वीडियो
कांग्रेस के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए लखनऊ पहुंचे। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि दो चरणों में भाजपा पिछड़ चुकी है। जनता का रुझान अब साफ दिख रहा है। इस बार जाति-धर्म नहीं, मुद्दों के आधार पर जनता वोट कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौकरपेशा सभी परेशान हैं। रोजगार छिन गए हैं, मंहगाई चरम पर है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
2) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt]नागपुर वालों के कई प्रोडक्ट अलग-अलग पैकिंग में घूम रहे : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने लखनऊ वेस्ट, लखनऊ कैंट, लखनऊ सेंट्रल, सरोजिनीनगर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुद्दा आम जनता का मुद्दा है। किसानों के उपज का सही दाम, बेरोजगारों के हाथों में काम और महिलाओं को सम्मान मिले इसके लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
3) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अधिक दर पर शराब बेचने पर कर्मचारियों की होगी बर्खास्तगी