कपूर के समान उज्जवल है शिवलिंग
कोपेश्वर मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल देवदास ने कहा कि यहां का शिवलिंग कपूर के समान उज्जवल है। भगवान भोलेनाथ को कर्पूरगौरम शब्दों के साथ स्मरण किया जाता है। वैसे भी इस ग्राम की स्थापना भगवान भोलेनाथ के डमरु के आकार पर हुआ है। पंचकोशी पीठाधीश्वर सिद्धेश्वरानंद महाराज ने कहा कि आने वाले वर्षों में पंचकोशी यात्रा के लिए प्रचार - प्रसार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस यात्रा का लाभ लें। क्षेत्र में ही 300 के लगभग गांव आते हैं। प्रत्येक गांव से 10 आदमी भी निकले तो संख्या बढ़ जाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सचिव ओंकार सिंह ठाकुर, कमलेश साहू, चन्दन साहू, खेलू साहू, थनेश्वर साहू, खिलेश्वर गोस्वामी, गणेश साहू, रामलाल सोनवानी, नारायण लाल साहू, गोवर्धन निर्मलकर, केजू राम साहू, चंद्रभूषण साहू, सियाराम साहू आदि उपस्थित थे।