
14 अधिकारियों की नई पदस्थापना (photo-patrika)
Chhattisgarh Doctor Transfer: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में पदस्थ 14 चिकित्सकों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से 3 सितंबर 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों को वर्तमान जिम्मेदारी से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश में संबंधित चिकित्सकों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नवीन पदस्थापना स्थल पर आदेश जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी को नियमानुसार स्वतः भारमुक्त माना जाएगा।
संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान पद से भारमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त करने और इसकी प्रति चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Updated on:
03 Sept 2026 06:42 pm
Published on:
03 Sept 2026 06:30 pm
