रायपुर। सड़क हादसों में मौत के मामले में छत्तीसगढ़ के आंकड़ों में लगातार बढ़ोत्तरी के साथ कई और हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा किया है कि राज्य में पिछले साल (2019) करीब 14 हजार सड़क हादसों में 4956 लोगों की जान गई। इसमें तकरीबन 3200 मृतक ऐसे हैं जो दो पहिया वाहनों में थे। इन 3200 में से करीब 2450 लोगों की मौत हेड इंजरी की वजह से हुई है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रह है। सड़क हादसों में सबसे ज्यादा हादसे रायपुर जिला टॉप में है।