22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फतह की बर्फीली यूटी कांगरी चोटी

अमिता श्रीवास ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर भी की चढ़ाई छत्तीसगढ़ की बेटी का सपना है अब एवरेस्ट फतह करना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 22 Jan 2022, 12:28 AM IST

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी

रायपुर. पर्वतारोही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता श्रीवास ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने के बाद उन्होंने प्राचीन हिमालय के लद्दाख श्रेणी की 6 हजार 70 मीटर ऊंची बर्फीली यूटी कांगरी चोटी पर चढ़ाई की है। अमिता जांजगीर-चांपा की निवासी है। माइनस 31 डिग्री तापमान में रोमांच और जोखिम से भरी कठिन चढ़ाई को पूरा के बाद छत्तीसगढ़ की बेटी का सपना एवरेस्ट फतह करने का है।

कड़ाके की ठंड से 21 से 23 जनवरी तक मिलेगी थोड़ी राहत
अमिता श्रीवास की पर्वत चोटी पर यह चौथी बड़ी चढ़ाई थी। विवेकानंद माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट माउंट आबू से वर्ष 2018 में रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण लेने के बाद सबसे पहले उन्होंने 2019 में उत्तरी सिक्किम में व पश्चिमी सिक्किम के बड़े शिखरों पर विजय हासिल की थी। इसके बाद पिछले साल 2021 में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तीकरण का मिशन लेकर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढऩे का रिकार्ड बनाया।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोदी-योगी सरकार पर हमला, बोले- किसानों की आमदनी नहीं, खेती की लागत बढ़ी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता श्रीवास ने तंजानिया स्थित किलिमंजारो की 5895 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचने के बाद 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' का भी संदेश भी दिया था। अमिता ने बताया कि यूटी कांगरी पर सफलता उनके एवरेस्ट मिशन की प्रारंभिक तैयारी का एक पायदान है। उनके इस मिशन में दिल्ली सहित तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक राज्यों के 11 सदस्य थे। इसमें से 2 लोग पहले से ही एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...शिक्षा विभाग में डायरी के माध्यम से कौन कर रहा था लेनदेन?