
छत्तीसगढ़ ने मांगी 1 करोड़ कोविड वैक्सीन, मोदी सरकार देगी 24 लाख डोज
रायपुर.कोरोना वायरस महामारी से जंग के लिए छत्तीसगढ़ ने मोदी सरकार से जुलाई माह के लिए कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ डोज मांगी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ को जुलाई के लिए कोरोना वैक्सीन की 24 लाख 1 हजार 780 डोज की आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी को 29 जून को पत्र लिखकर बताया था कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की सिर्फ तीन दिन की डोज ही उपलब्ध है।
पीएम मोदी को मुख्यमन्त्री का पत्र, कोविड वैक्सीन का 1 करोड़ टीका उपलब्ध कराएं
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक राज्यों को जुलाई के लिए कोविड-19 वैक्सीन आपूर्ति के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है। 15 दिन पहले ही दिनवार आपूर्ति का विवरण भी दिया गया था। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने 1 जुलाई को ट्वीट किया कि जुलाई के लिए उत्तरप्रदेश को अधिकतम 1,91,16,830 डोज दी जाएंगी। वहीं महाराष्ट्र को 1,15,25,170, बिहार को 91,81,930, पश्चिम बंगाल को 90,12,680, राजस्थान को 65,20,220, झारखंड को 33,13,540, छत्तीसगढ़ को 24,01,780 कोविड वैक्सीन डोज दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]ऑनलाइन गेम का बच्चे को लगा ऐसा चस्का कि गंवा दिए तीन लाख रुपए
मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि बार-बार मांग किए जाने पर भी छत्तीसगढ़ को पर्याप्त संख्या में कोरोना वैक्सीन टीका उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। मुख्यमन्त्री ने पीएम मोदी से छत्तीसगढ को कोरोना टीके उपलब्ध कराए जाने के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को तत्काल निर्देशित करने का भी अनुरोध किया था।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में एक दिन में रिकॉर्ड 3.33 लाख को लगा कोरोना का टीका
Published on:
1 Jul 2021, 9:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.