छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय शनिवार को राजधानी रायपुर (Raipur) के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन (Mahtari Vandan Sammelan) में शामिल हुए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ में महिलाएं सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में भी महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment) की दिशा में कई नए कदम उठाए जाएंगे।