22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / बड़ी खबर : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने खत्म की हड़ताल, डिप्टी सीएम सिंहदेव से मुलाकात के बाद किया ऐलान

बड़ी खबर : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने खत्म की हड़ताल, डिप्टी सीएम सिंहदेव से मुलाकात के बाद किया ऐलान

Health Wokers Strike over IN CG : उप मुख्यमंत्री ( Deputy CM TS singh Deo)और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति ( cg politics update) का ऐलान कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 9 Jul 2023, 4:04 PM IST

बड़ी खबर : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने खत्म की हड़ताल, डिप्टी सीएम सिंहदेव से मुलाकात के बाद किया ऐलान

बड़ी खबर : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने खत्म की हड़ताल, डिप्टी सीएम सिंहदेव से मुलाकात के बाद किया ऐलान

रायपुर. उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य ( Chhattisgarh Health worker strike end )एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात के( cg big update update ) बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है। डिप्टी सीएम सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : Savaan 2023: राजनांदगांव से निकलेगी महाकाल की भव्य यात्रा, समिति ने तय किया रूट, देखें ..

हड़ताल खत्म करने डिप्टी सीएम ने किया था आग्रह

डिप्टी सीएम सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।