26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ख़ुशख़बरी: बिजली कंपनी डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा में 10 सवाल गलत, मिलेगा बोनस अंक

* प्रथम चरण में सिलेक्ट हुए अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 18 अक्टूबर को । * जांच के दौरान विभाग की मिली गलती, इसलिए बिजली कंपनी अभ्यार्थियों के हित में देगा बोनस अंक।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 5 Oct 2019, 8:18 PM IST

ख़ुशख़बरी: बिजली कंपनी डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा में 10 सवाल गलत, मिलेगा बोनस अंक

ख़ुशख़बरी: बिजली कंपनी डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा में 10 सवाल गलत, मिलेगा बोनस अंक

रायपुर . छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी (बिजली कंपनी) में डाटा एंट्री ऑपरेटरों की परीक्षा देने वालों के लिए ख़ुशी की खबर है। दरअसल इम्तहान के दौरान पूछे गए गलत सवालों को विलोपित कर अभ्यर्थियों को बोनस अंक देने का निर्णय बिजली कंपनी ने लिया है।

काम की खबर: प्रदेश का प्रत्येक नागरिक करा सकता है फ्री में इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया निर्देश

बोनस अंक उन्हीं अभ्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने गलत सवालों पर दावा आपत्ति विभाग को दी है। विषय विशेषज्ञों ने अभ्यार्थियों की दावा आपत्ति को बारीकी से जांच की। जांच के दौरान विभाग की ही गलती मिली इसलिए बिजली कंपनी के अधिकारियों से परमार्श लेकर अभ्यार्थियों के हित में बोनस अंक देने का निर्णय हुआ है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, 9 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

बिजली कंपनी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर की 600 पोस्ट कंपनी में निकाली गई है। 600 पोस्ट के लिए प्रदेश के 55 हजार अभ्यार्थियों ने आवदेन भरा है। अभ्यार्थियों का इम्तहान 21 से 27 अक्टूबर तक विभाग द्वारा प्रदेश में बनाए गए सेंटरों में हुआ है। प्रतियोगी परीक्षा के तारतम्य में 30 अगस्त से 02 सितम्बर तक उम्मीदवारों को आपत्तियॉं दर्ज करने का अवसर दिया गया था। बिजली कंपनी ने अभ्यार्थियों को बोनस अंक देने के साथ-साथ प्रथम चरण में सिलेक्ट होने वाले अभ्यार्थियों को कौशल परीक्षा के लिए 18 अक्टूबर को आमंत्रित किया है। अभ्यार्थियों को कौशल परीक्षा का एडमिट कार्ड ई-मेल के जरिए जारी किया गया है। अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड कंपनी की वेबसाइट से भी अपलोड कर सकते है।

नक्सली मना रहे पार्टी की 150वीं वर्षगांठ, विचारधारा से जोड़ने गांव में फेंक रहे पर्चे, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

ये सवाल थे गलत

1. कुतलघाट बांध किस नदी में बना है। (खूटाघाट होता है।)
2. प्राचीन काल में डांडाकरण्य को क्या कहते थे। (दंडकारण्य होता है।)

3. सिक्सर डेम किस नदी में बना है। (सिकासार होता है।)
4. चंदैनी गाड़ा किस जिले में प्रसिद्ध है। (चंदैनी गोंदा होता है।)

5. छत्तीसगढ़ साहित्य बिजली योजना कब लागू की गई। (सहज बिजली योजना होता है।)
6. क्रेडा का फुलफार्म क्या है। (विक्ल्प में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी दिया गया था, जबकि एजेंसी नहीं अभिकरण होता है।)

7. फागून मदाई कितने दिन का होता है। (फागुन मड़ई होता है।)
8. इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है। बस्तर, सरगुजा, रायपुर या बिलासपुर (विकल्प में संभाग का नाम दिया गया था और सवाल राज्य के नाम से पूछा गया था।)

9. विधवा महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कौन सी पेंशन योजना लागू की है। (विकल्प में दिया गया था सोनिया गांधी महिला पेंशन योजना)
10. मराठों ने छत्तीसगढ़ में उपभवन कब किया था। (उपभवन नहीं कब्जा होता है।)

OBC आरक्षण पर CM भूपेश का आया बड़ा बयान, कहा- पिछड़े वर्ग के हितैषी है तो करें समर्थन..

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
डाटा एंट्री ऑपरेटर में गलत सवाल इम्तहान के दौरान अभ्यार्थियों से पूछे गए है? इस मुद्दे को पत्रिका ने प्रमुखता से छापा था। खबर प्रकाशित करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों से मामलें को लेकर चर्चा भी की गई थी। मामलें की शिकायत सीमए भूपेश बघेल के पास पहुंचने पर अधिकारियों ने जांच के साथ, अभ्यार्थियों द्वारा दावा आपत्ति करने पर निर्णय लेने की बात कही थी। कौशल परीक्षा से पहले बिजली कंपनी ने मामलें की जांच करवाई और गलत सवाल के बदले बोनस अंक देने की घोषणा की है।

वर्जन
डाटा एंट्री ऑपरेटर का इम्तहान देने वाले अभ्यार्थियों ने दावा आपत्ति कर गलत सवाल प्रश्न पत्र में पूछे जाने की शिकायत की थी। विषय विशेषज्ञों ने मामलें की जांच करते हुए अभ्यार्थियों की दावा आपत्ति सही पाई और उनके हित में बोनस अंक देने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में पास हुए अभ्यार्थियों की कौशल परीक्षा 18 अक्टूबर को आयोजित की गई है।

विजय मिश्रा,अतिरिक्त महाप्रबंधक
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी