
भारतीय जनता पार्टी के रायपुर (Raipur) स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 को लेकर रविवार को बैठक हुई।

बीजेपी (Bharatiya Janata Party) के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने बैठक में प्रदेश संभाग प्रभारी, सह प्रभारी एवं प्रदेश प्रशिक्षण टोली को संबोधित किया तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में भाजपा (BJP) के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, प्रशिक्षण प्रदेश संयोजक अवधेश जैन, प्रवक्ता शताब्दी पांडे सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।