नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में 13 दिसम्बर को साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे होगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।