प्रकाश बजाज ने अपनी शिकायत में विनोद वर्मा पर धमकाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल लाने वाले इस मामले में राज्य सरकार की अनुशंसा पर सीबीआई जांच चल रही है। विनोद वर्मा की वकीलों की ओर से सेशन कोर्ट में पहले भी जमानत याचिका लगाई गई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद हाईकोर्ट में भी याचिका लगाई गई थी। लेकिन 60 दिनों के भीतर चालान पेश नहीं किए जाने के आधार पर सीबीआई कोर्ट ने ही विनोद वर्मा को जमानत दे दी।