रायपुर. छत्तीसगढ़ के शहरी मतदाताओं ने शनिवार को नगरीय निकायों के लिए मतदान किया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। कई स्थानों पर प्रक्रिया 7 बजे तक चलती रही। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया, प्रदेश भर में 66.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2014 के चुनाव में 77.68 प्रतिशत और 2009 में 75.34 प्रतिशत मतदान हुआ था।