इन बूथों की सुरक्षा के लिए 3 हजार 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। बूथों के अलावा राजधानी की सड़कों में निर्वाचन आयोग पुलिस अधिकारियों की गाड़ी गश्त कर रही थी। जिन बूथों में विवाद या मतदान में गड़बडी की सूचना मिल रही थी, वहां तत्काल पुलिस या निर्वाचन आयोग के अधिकारी जांच कर रहे थे और विवाद करने वाले लोगों को समझाइश और कार्रवाई की चेतावनी देते हुए शांत करवा रहे थे।