
कुछ सरकारी अफसर लापरवाह, मुख्यमंत्री ने दी कार्रवाई की हिदायत
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की होगी बिक्री
सीएम भूपेश बघेल हर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन आमजनों से मिली प्रतिक्रिया के बाद लगातार जिले के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग, शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की मुख्य रूप से समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़ी और कब्जे की शिकायत मिल रही है। राजस्व अधिकारी इसे गंभीरता से लें।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सर्किल में 50 प्रतिशत मार्केट पर जियो का कब्जा
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि अस्पताल में दवाइयों आदि का पूरा लेखा-जोखा रखें। दवाइयों की आवक-जावक की पूरी जानकारी पृथक से रखने की व्यवस्था हो। उन्होंने पात्र आदिवासी और गैर आदिवासी समुदाय के लोगों को वनाधिकार पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। पानी की समस्या के लिए नरवा कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण तथा भूजल स्तर को बढ़ाने पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी हो। जल प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों जमीनी हकीकत को जानने लिए पूरे राज्य के दौरे पर हैं। इस प्रवास के दौरान जो तस्वीर उनके सामने आई है, उसके आधार पर उन्होंने अच्छा काम करने वाले सरकारी अफसरों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाह हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
1) यह भी पढ़ें : नवा बछर किसानी के आगे, आगे अक्ती तिहार
Published on:
9 May 2022, 1:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.